Sunday, November 1, 2026
LIVE DESK 24x7 Hindi & English Digital News Network

Hindustan Insider Telugu DIGITAL

सत्य • निष्पक्ष • सबसे तेज़ — India's Trusted Digital Newspaper
F X Y
AD Download Official Mobile App for Instant Breaking News Alerts
⚡ BREAKING NEWS

धनतेरस के दिन न खरीदें ये चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज, खाली हो जाएगी तिजोरी

Article Top Advertisement Hindustan Insider Telugu Verified News — Follow our official WhatsApp & Telegram channels for live alerts.



हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को है। माना जाता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है लेकिन धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ भी होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नुकीली चीजें: धनतेरस के दिन चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये चीजें परिवार के लिए बैड लक लाती हैं।



कांच के सामान : धनतेरस के दिन कांच से बना बर्तन या अन्य सामान खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं। इसके अलावा, मान्यता है कि कांच के सामान का सीधा संबंध भी राहु ग्रह से होता है। राहु ग्रह के घर में आने से दरिद्रता का वास होता है।

स्टील: धनतेरस के दिन कई लोग स्टील के बर्तन खरीदते हैं। हालांकि धनतेरस पर स्टील न खरीदने की सलाह दी जाती है। इसकी जगह आप तांबे या कांस की चीजें खरीद सकते हैं।

लोहा:धनतेरस के दिन लोहे के बर्तन या लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि लोहा खरीदने से धन के देवता भगवान कुबेर नाराज हो जाते हैं।

कांच के बर्तन: धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या कांच से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ होता है, क्योंकि कांच की चीजें राहु से संबंधित होती हैं।

एल्युमिनियम और प्लास्टिक प्रोडक्ट: धनतेरस के दौरान एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बनी चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय किसी धातु से बनी चीजें खरीदें।

तेल या घी: धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को इसकी जरूरत हो तो एक दिन पहले या एक दिन बाद खरीदें।

आर्टिफिशियल सोना: धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ होता है लेकिन इस दिन नकली सोने की ज्वैलरी, सिक्के और अन्य चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

खाली बर्तन: इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मार्केट से खरीदे बर्तन को धनतेरस के दिन घर लाने से पहले उसमें पानी या अनाज जरूर डाल लें।

इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन लोग गोल्ड, सिल्वर, नए बर्तन की खरीदारी भी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गोल्ड, सिल्वर, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग कई गाड़ी, कार, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीदते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

Sponsored Banner Slot Digital India Partner — Promote your business across our National & Regional News Sections.
ED

Digital News Publisher

Senior Digital News Correspondent covering National Policy, Public Affairs, Economy, and Breaking Developments with verified ground reporting.

Related News Stories (संबंधित खबरें)

↑