Sunday, November 1, 2026
LIVE DESK 24x7 Hindi & English Digital News Network

Hindustan Insider Telugu DIGITAL

सत्य • निष्पक्ष • सबसे तेज़ — India's Trusted Digital Newspaper
F X Y
AD Download Official Mobile App for Instant Breaking News Alerts
⚡ BREAKING NEWS

दिवाली के दिन इनका दिख जाना बड़ा शुभ होता है, समझो मां लक्ष्मी का घर में हो गया आगमन, दरिद्रता होगी दूर

Article Top Advertisement Hindustan Insider Telugu Verified News — Follow our official WhatsApp & Telegram channels for live alerts.

 



 



वैसे तो दिवाली मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करके उनकी कृपा प्राप्‍त करने का त्‍योहार है। दिवाली पर मां लक्ष्‍मी का स्वागत विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ किया जाता है। पूजन करके मां लक्ष्‍मी का आह्वान किया जाता है। वास्तु शास्त्र में की ऐसे कीड़ों, कंतकों का जिक्र है, जिनका दिखना शुभ माना जाता है।सामान्य दिनों में इनका दिखना बेशक आम बात हो, लेकिन दिवाली के दिन इनका दिखने का मतलब है कि आपका भाग्य उदय होने वाला है। जीवन में तरक्की का द्वार खुलने वाला है। इसमें चूहे, छिपकली, छछूंदर, काली चींटी और बिल्ली आदि भी शामिल हैं। कहते हैं कि घर में दीपावली के दिन इनको देखने से साफ जाहिर है कि लक्ष्मी का घर में आगमन हो चुका है।


धार्मिक मान्यतानुसार, दिवाली के दिन यदि इन चीजों के दर्शन हो जाए तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा गया है कि इनके दिखने से घर-परिवार की सुख-समृद्धि बनी रहती है और साल भर पैसों की तंगी नहीं रहती। यह भी कहा जाता है कि इनका दिखना मां लक्ष्मी के घर आगमन का सूचक होता है। आइए ज्योतिषाचार्य मिश्र से जानते हैं कि दिवाली के दिन घर में चूहे, छिपकली, काली चींटी, बिल्ली और छछूंदर आने के क्या संकेत हैं–

दिवाली के दिन घर में आ जाए बिल्‍ली तो

वैसे तो हिंदू धर्म में बिल्‍ली का दिखना बहुत शुभ नहीं समझा जाता है। मगर दीपावली के दिन बिल्‍ली का दिखना अच्‍छा माना जाता है। इसे माता लक्ष्‍मी के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है। घर में बिल्ली का आना धन लाभ का भी संकेत बताया गया है। इसलिए दिवाली पर बिल्ली का दिखाई देना लक्ष्मी जी के आने का संकेत माना गया है। दिवाली की रात बिल्ली का दिखाई देना लक्ष्मी आगमन और आने वाले दिनों में धन प्राप्ति का योग बनाता है। इसके साथ ही दिवाली पर उल्लू और छछूंदर का भी दिखाई देना एक शुभ संकेत बताया गया है।

छिपकली

वैसे तो लोग कहते है कि छिपकली घर में सही नहीं होती है, लेकिन दिवाली पर छिपकली दिख जाए तो शुभ माना जाता है।वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, यदि छिपकली पूजा घर के आसपास दिखे तो यह बहुत शुभ होता है। यह निकट भविष्‍य में धन मिलने का इशारा है। दिवाली की रात को यदि घर में छिपकली दिख जाए तो मान लीजिए कि पूरे साल मां लक्ष्‍मी आप पर कृपा करने वाली हैं।

काली चींटी

दिवाली के दिन घर में काली चींटी दिखना भी बेहद शुभ संकेत हैं। यदि घर में जहां सोने की चीजें रखी हुई हैं, उस जगह से काली चीटियां निकले तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि स्वर्णादि धन की वृद्धि होने वाली है। वहीं, यदि चीटियां छत से निकलें तो शीघ्र ही धन, संपत्ति और भौतिक चीजों में इजाफा हो सकता है।

उल्लू

दिवाली की रात उल्लू दिखे तो इसका मतलब है कि माता लक्ष्‍मी स्‍वयं आपके घर में प्रवेश करने आईं हैं। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी ज्ञान, सौभाग्य, धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती हैं।इससे घर से दरिद्रता, कलह, झगड़े, संघर्ष, दुर्भाग्य आदि का नाश होता है।


Sponsored Banner Slot Digital India Partner — Promote your business across our National & Regional News Sections.
ED

Digital News Publisher

Senior Digital News Correspondent covering National Policy, Public Affairs, Economy, and Breaking Developments with verified ground reporting.

Related News Stories (संबंधित खबरें)

↑